मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में पशुओं के अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था नहीं होने को लेकर सवाल तेज हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से अब तक पशुओं को दफनाने या अंतिम संस्कार के लिए कोई वैकल्पिक एवं निर्धारित स्थान सुनिश्चित नहीं किया गया है।



वार्ड 21 में हाल ही में एक गौ माता की मृत्यु के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने रात करीब 12 बजे मुक्तिधाम में हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार कर एक उदाहरण पेश किया। इस घटना के बाद यह बहस फिर से छिड़ गई है कि जब विभिन्न समुदायों के लिए कब्रिस्तान और हिंदुओं के लिए मुक्तिधाम की व्यवस्था है, तो पशुओं के लिए अलग “पशु मुक्ति धाम” की व्यवस्था क्यों नहीं की गई है।

लोगों का कहना है कि आस्था की नगरी बाबा गरीबनाथ धाम में इस विषय पर ठोस नीति बननी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो और पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।





Leave a Reply