BIHARMUZAFFARPURSTATE

जनता दल (यूनाइटेड) महानगर इकाई के पांचों सेक्टर अध्यक्षों का चुनाव महानगर कार्यालय में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ संपन्न

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में जनता दल (यूनाइटेड) महानगर इकाई के पांचों सेक्टर अध्यक्षों का चुनाव 2025-28 कार्यकाल के लिए पीएनटी चौक स्थित महानगर कार्यालय में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां निर्वाची पदाधिकारी कुंदन शांडिल्य के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया विधिपूर्वक पूरी की गई और पांचों सेक्टर अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।

 

निर्वाचित पदाधिकारियों में सेक्टर 1 से रहमतुल्लाह भोला, सेक्टर 2 से प्रभात पटेल, सेक्टर 3 से कृष्ण कुमार, सेक्टर 4 से शुभम कुमार और सेक्टर 5 से शैलेन्द्र ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव संपन्न होने के बाद निवर्तमान महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने सभी नवनिर्वाचित अध्यक्षों का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर दिलीप राज साहनी, चंद राजा, महफूज खान, मोहम्मद शमी, गुड्डू कुमार, सोनू कुमार, विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.