बिहार : बिहार में साइबर फ्रॉड अलग-अलग तरीके से लोगों की गाढी कमाई उड़ा रहे हैं। अब मोतिहारी में साइबर फ्रॉडों ने बिजली मीटर अपडेट करने के नाम पर 2.91 लाख रुपए की ठगी कर ली है। मामले में ढाका थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी शकील अहमद के बयान पर साइबर थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है। साइबर ठगी के पीड़ित ने कहा है कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खूद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताया। अज्ञात शख्स ने कहा कि बिजली मीटर अपडेट नहीं है। अगर बिजली मीटर अपडेट नहीं कराया तो आपकी बिजली काट दी जाएगी।

इसके बाद उसके व्हाट्सएप नंबर पर मीटर अपडेट नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन आया। मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड व इंस्टॉल करने पर उनसे कंज्यूमर आईडी मांगा तथा 100 रुपए का रिचार्ज कराया। रिचार्ज कराने के बाद फोन कट गया। इसके बाद साइबर फ्रॉडों ने उसके खाते से 7 बार में 2,91,845 रुपए की अवैध निकासी कर ली। साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

साइबर अपराधियों ने उड़ाये 97 हजार
इधर सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी के गाड़ी के एक चालक का मोबाइल हैक का साइबर अपराधिओं ने खाता से 97 हजार रुपये निकाल लिए है। पीड़ित चालक पहाड़पुर थाना के सटाहा मंगुराहा के रहने वाले कृष्ण कुमार हैं। जो रघुनाथपुर वार्ड 28 में आवास बनाकर सपरिवार रहते है। वह महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के गाड़ी का चालक है। उन्होंने बताया की उनका खाता मोतिहारी केनारा बैंक में है। उनके मोबाइल को अपराधियों ने हैक कर खाता से 97 हजार रुपया ट्रांसफर कर लिया।

ज़ब मोबाइल पर मैसेज आया तो मालूम हुआ की तीन चार बार कर उनके खाता से राशि ट्रांसफर कर ली गयी है। मामले मे उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। बता दें कि बिहार में साइबर अपराध एक बड़ी समस्या है। बिहार पुलिस की साइबर सेल लगातार इन अपराधियों पर शिकंजा कसने की कोशिश में जुटा है।




Leave a Reply