BIHARMUZAFFARPURSTATE

पंजाब में बिहार-यूपी के मजदूरों पर फायरिंग: न’काबपोश ब’दमाशों ने चलाई ता’बड़तोड़ गो’लियां, इतने घा’यल

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी अनुसार यूपी-बिहार के प्रवासी मजदूरों पर पंजाब में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला पंजाब के मोगा जिले का है। जानकारी अनुसार करीब 11 बजे राइस मिल से काम खत्म कर लौट रहे मजदूरों पर 2-3 नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने 3-4 राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें दो मजदूर घायल हो गए।

दो मजदूर घायल 

घायलों की पहचान अशोक कुमार और सुबोध के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उनका मोगा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावरों ने पहले इलाके की रेकी की थी और फिर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। कुछ खबरों में बंबीहा गैंग की ओर से प्रवासी मजदूरों को धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों में बढ़ा तनाव 

इस घटना के बाद पंजाब में प्रवासी मजदूरों और स्थानीय लोगों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बाहरी लोगों को राज्य छोड़ने की धमकी भी दी गई है, यहां तक कि गांवों के सरपंचों को भी प्रवासियों को जगह न देने की चेतावनी दी गई है। हालांकि पंजाब पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले को हेट क्राइम के तौर पर नहीं देखा जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.