BIHARPATNASTATE

पटना में दो दिवसीय राज्यस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन, मंगल पाण्डेय का बड़ा निर्देश

बिहार में पहली बार एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य मेले में एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग जैसी सभी प्रमुख चिकित्सा पद्धतियों के अलग-अलग काउंटर स्थापित किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन, पटना में राज्य स्वास्थ्य समिति की अतिमहत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत विमर्श किए गए। बैठक के दौरान  मंगल पाण्डेय ने कहा कि  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार में पहली बार राज्यस्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन आगामी 11 एवं 12 जुलाई 2025 को ज्ञान भवन, पटना में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.