BIHARPATNASTATE

पीएमसीएच प्रिंसिपल नियुक्ति विवाद में नया मोड़, स्वास्थ्य विभाग की जगह प्राचार्य ने निकाला डॉ नरेंद्र सिंह को विरमित करने का आदेश

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में प्राचार्य की नियुक्ति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम विवादों के बीच पीएमसीएच के मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.नरेन्द्र प्रताप सिंह को विरमित कर दिया गया है। पीएमसीएच के प्राचार्य ने इसके लिए पत्र जारी कर दिया है। हालाँकि डॉ.नरेन्द्र प्रताप सिंह ने इसे अस्पताल प्रशासन की मनमानी बताया है। उन्होंने कहा की उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर निदेशक प्रमुख का पदभार ग्रहण करने में अपनी असमर्थता जताई है। जिसपर अभी तक विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। इस बीच प्राचार्य ने मनोरोग विभाग से विरमित कर दिया है, जो कहीं से उचित नहीं हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.