BIHARMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा में नहीं चलेगी प्रशासन की मनमानी, पूजा समितियों ने की बैठक

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा समितियों द्वारा एक बैठक बुलाई गई। जहां विगत कई वर्षों में पुजा समितियों को प्रशासन द्वारा प्रताड़ित करना एवं माता कि प्रतिमा का जबरदस्ती विसर्जन करवाने के खिलाफ अपनी बात रखी गई। समिति ने अपनी- अपनी व्यथा एवं परेशानी से अवगत कराया।

पूजा समितियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा लगातार उनका शोषण किया जा रहा है। कभी बाजा नही बजाने देना, कभी विसर्जन के लीए उपयुक्त नदी में विसर्जन करने से मना करना। जिला प्रशासन के इस मनमानी तरीके से पेश आन। ये सरासर मनमानी है, ऐसा नहीं चलेगा।

सभी पुजा समीतीयों ने आम सहमती से एव संगठन बनाया गया जिसका उदेश्य है आने वाली दुर्गा पुजा में पुलीस, जिला प्रभार नगर निगम कि मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद करना और अपनी प्रचीन सभ्यता जो चलती आ रही है उसी अनुसार अपनी सस्कृती बचाने के लीए दुर्गा पुजा को करना।

अपनी संस्कृति बचाने के लिए समय समय पर जो भी कठिनाई आए उसे को खत्म करने के लिए ही मुजफफरपुर जिलादुर्गा पुजा समीती संघ का निर्माण किया गया है।

इस बैठक की अध्यक्षता गोला पंचायत दुर्गा पुजा समिति दुर्गा स्थान मंदिर एवं हरिस‌मा दुर्गा पूजा समिति की ने किया जिसमें उपस्थित साथी परिषद् , बालसमाज पूजा समिति महामाया स्थान , अजगैबीनाथ दुर्गा पूजा समिति सिकंदरपुर ,अघोरियाबाजार दुर्गा पूजा समिति,

लकड़ी ढाई दुर्गा पूजा समिति , बनारस बैंकचौक दुर्गा पूजा समिति , सतपुरा दुर्गा पूजा समिति , शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति पुरानी बाजार , पुरानी गुजरी दुर्गा पूजा समिति,

कसेरा पंचायत दुर्गा पूजा समिति छाता बाजार , जय जगदीश हरे दुर्गा पूजा समिति अंडीगोला , शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति प्रति टोला ,

श्री श्री 108 जगदंबा स्थान दुर्गा पूजा समिति बीबीगंज , कल्याणी परिषद दुर्गा पूजा समिति, अर्चना परिषद मारीपुर चौक , आराधना परिषद दीवान रोड , श्री सरैयागंज दुर्गा पूजा समिति , महामाया स्थान दुर्गा पूजा समिति जीडी मदर स्कूल, छाता चौक दुर्गा पूजा समिति,

बालूरघाट दुर्गा पूजा समिति अन्य दुर्गा पूजा समितियां द्वारा बैठक की गई जिसमें अगली बैठक बाल समाज पूजा समिति महामाया स्थान महेश बाबू चौक पर 29/6/2025 को होगी संध्या 4:00 बजे से जिसमें सभी समितियां को भाग लेने के लिए आग्रह किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.