मुजफ्फरपुर: संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 2014 में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किए जाने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IDY) प्रतिवर्ष मनाया जाता है।


यह वैश्विक अनुष्ठान योग के समग्र स्वास्थ्य लाभों को बढ़ावा देने और विश्व मंच पर भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है।


इस वर्ष, 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 को “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम के साथ इंडियन बैंक मैं मनाया गया।


यह कार्यक्रम अंचल प्रबंधक प्रेरणा कुमारी, उप अंचल प्रबंधक राजीव कुमार और मुख्य प्रबंधक महोदय की उपस्थिति और मार्गदर्शन में किया गया।


साथ ही पूरी क्षेत्रीय कार्यालय टीम की सक्रिय भागीदारी के साथ, अंचल कार्यालय , मुजफ्फरपुर में आयोजित किया गया।






Leave a Reply