मुजफ्फरपुर: एक महीने के समर कैंप में प्रशिक्षित बच्चों ने रविवार को मंच पर जब गीत-संगीत, शास्त्रीय व लोक नृत्य, चित्रकला और मूर्तिकला कला का प्रदर्शन किया तो जिला स्कूल का ऑडियोटोरियम तालियों से गूंज उठा।

बता दें कि इस समर कैंप में 20 से अधिक विधाओं में बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया है। शिक्षा विभाग के प्रमंडलस्तरीय किलकारी केंद्र के समर कैंप का समापन समारोह किया गया।



इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के एक हजार से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कई विधाओं में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही बच्चों के बनाए सामानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।



इसमें मूर्ति, आर्ट, एंड क्राफ्ट की चीजें, बेकार सामानों से सजावटी सामान सहित कई अन्य प्रकार के प्रदर्शनी लगाए गए थे।


वहीं गीत-नृत्य की शानदार प्रस्तुति से बच्चों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं समापन समारोह के दौरान पटना से बैदा बुलाई दा…, शिव कैलाशों के वासी… ओ री चिड़ैया अंगना में आ जा रे…ये मोह-मोह के धागे… जैसे गीतों की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया।


शास्त्रीय नृत्य से लेकर गरबा जैसे लोकनृत्य की। इस दौरान बच्चों ने नाटक के माध्यम से बच्चियों की शिक्षा और मोबाइल के दुष्प्रभाव को भी बताया।






Leave a Reply