मुजफ्फरपुर के अमगोला स्थित श्री कृष्णा साभागर में नूपुर कलाश्रम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग कार्यशाला का आयोजन किया गया।


इस कार्यशाला में बच्चों, युवाओं और वयस्कों सहित हर आयु वर्ग के लगभग 100-120 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।



संध्या 4:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित इस कार्यशाला को तीन चरणों में विभाजित किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों और विशिष्ट रोगों के लिए उपयुक्त योग आसन, प्राणायाम और ध्यान की शिक्षा दी गई।


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. रंजना सरकार, डॉ. संजय पंकज और योग आचार्य प्रमोद कुमार ने भारतीय योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। भारतीय योग शास्त्र की विदुषी डॉ. रंजना सरकार ने प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों और प्राणायाम का क्रियात्मक अभ्यास कराया।



कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जिज्ञासा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जो पूर्णतः सफल रहा।



इस दौरान प्रतिभागियों में योग के प्रति उत्साह और स्वास्थ्य के प्रति सजगता देखी गई। नूपुर कलाश्रम की इस पहल को सभी वर्गों ने सराहा और भविष्य में ऐसे आयोजनों की मांग की।




Leave a Reply