सिवान: पीएम नरेंद्र मोदी एक दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. सिवान के जसौली में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी बिहार की जनता को 10 हजार करोड़ रुपये की सौगात भी देंगे.


सिवान राजद सुप्रीमो लालू यादव का गढ़ माना जाता है. राजद समर्थित दिवगंत नेता शहाबुद्दीन सहाब का यहां दबदबा रहा है.


हालांकि इनके निधन के बाद राजद की पकड़ ढिली पड़ी है. सिवान में कुल 8 विधासभा सीट है, जिसमें 6 सीटों पर महागठबंधन का कब्जा 2020 में था.


दो सीट पर बीजेपी की जीत हुई थी और जदयू के खाते में एक भी सीट नहीं आयी थी. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पीएम मोदी का सिवान दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है.


सिवान से वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे. मरहौरा स्थित डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री में निर्मित निर्यात के लिए पहले लोकोमोटिव को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावे कई योजनाओं की सौगात देंगे.




Leave a Reply