पटना: 5 दिन पहले बच्चे की मिली अधजली लाश मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि कलयुगी मां ने ममता, प्रेम और इंसानियत का गला घोंटते हुए प्रेमी के साथ मिलकर अपने 12 वर्षीय बच्चे को मौत के घाट उतारा है.

हत्या के बाद बेटे के शव को जलाने की कोशिश कर सड़क किनारे फेंक दिया.

5 दिन पहले बच्चे की मिली थी अधजली लाश
15 जून को बाढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेढ़ना के पास फोरलेन ओवरब्रिज के समीप सड़क किनारे एक बच्चे का अधजला शव मिला था. इसके बाद बाढ़ थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

बच्चे की कहीं और की गई थी हत्या
पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया था कि बच्चे की हत्या कहीं और कर यहां शव को फेंक दिया गया है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से ज्वलनशील पदार्थ डालकर शव जलाने की कोशिश की गई.

अवैध प्रेम संबंध का विरोध करता था बच्चा
पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि बच्चे की मां का एक व्यक्ति से अवैध संबंध था और यह बात 12 वर्षीय बच्चे को पसंद नहीं थी. जिसका वह विरोध करता था. उसका विरोध करना दोनों को खटकता था. यही कारण था कि हत्या की घटना को अंजाम दिया गया.
आरोपी मां का पति से है विवाद
पुलिस के अनुसार महिला अररिया जिले के रानीगंज की रहने वाली है. आरोपी रोहतास में एक ट्रेनिंग कॉलेज में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है.

महिला का अपने पति से मतभेद रहता था. पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.






Leave a Reply