BIHARPATNASTATE

नीतीश ही रहेंगे ‘सत्ता के सारथी’? अशोक चौधरी ने किया दावा, विपक्ष की संभावनाओं पर फेरा पानी

बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी आज एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुँचे, जहाँ जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस दौरान मीडिया से खास बातचीत में मंत्री चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2025 में एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे, और एनडीए की तरफ से इसकी घोषणा भी की जा चुकी है.

उन्होंने विपक्ष के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया जिनमें नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. चौधरी ने कहा कि “नीतीश कुमार पूरी तरह से स्वस्थ हैं, और विपक्ष के इन दावों में न तो कोई सच्चाई है और न ही कोई दम है.

बिहार में सबसे ज्यादा घूमने वाले नेता नीतीश कुमार हैं, ऐसे में उन्हें बीमार कहना पूरे बिहार की जनता का अपमान है.”

मंत्री अशोक चौधरी ने सीमांचल क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि यह अल्पसंख्यक बहुल इलाका है, और नीतीश कुमार ने इस क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और कई अन्य अहम विकास कार्यों को अंतिम रूप दिया है. उन्होंने दावा किया कि “सीमांचल के मुसलमान नीतीश कुमार के प्रति आज भी काफी वफादार हैं.”

वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति पहले चंद लोगों की मुट्ठी में थी, जिसे अब सभी छोटे-बड़े तबकों के लिए खोल दिया गया है. इसलिए बिहार के मुसलमान इस फैसले से काफी उत्साहित हैं.”

अपने ऊपर लगे परिवारवाद के आरोपों का जवाब देते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सायन कुणाल को न्यास पर्षद का सदस्य उनकी काबिलियत के आधार पर बनाया गया है.

उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि “अगर विपक्ष को सायन कुणाल का इतिहास नहीं पता है, तो उन्हें पहले गहराई से जांच करनी चाहिए, तभी कुछ बोलना चाहिए.मंत्री चौधरी के इन बयानों से बिहार की राजनीतिक गलियारों में 2025 विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.