BIHARPATNASTATE

मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज में लगने जा रहा है रोजगार मेला, इस दिन होगा आयोजित

मुजफ्फरपुर: बिहार छात्र संघ के तरफ से आज आरडीएस कॉलेज में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। जिसमें आगामी 19 जून को होने वाले रोजगार मेला जो कि कॉलेज के श्री कृष्ण सभा में होने वाला है, उसे लेकर बिहार छात्र संघ के अध्यक्ष गौतम सिंह ने अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि हमलोग लगातार 10 सालों से छात्र हित में काम कर रहे है, लेकिन यहां के छात्र पीजी करके भी 15 हजार की नौकरी के लिए घूमना पड़ता है। ऐसे में यह मेला उन सभी छात्रों की परेशानी को दूर करेगा।

हमलोगों का लक्ष्य है कि करीब 500 छात्र–छात्राओं को ज्वाइनिंग लेटर दे, वो भी बिना कोई शुल्क के।  यह शायद मुजफ्फरपुर में पहली बार हो रहा है।

इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं से उन्होंने आग्रह किया किया कि जो भी छात्र छात्राएं नौकरी की तलाश कर रहे वो आरडीएस आए और यहां से जॉब पाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.