BIHARPATNASTATE

बिहार में मिलिट्री इंटेलिजेंस की छापेमारी, सेना का फर्जी स्टांप मोहर बनाने वाला गि’रफ्तार

पटना: बिहार के पटना में मिलिट्री इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई की गयी. दानापुर नगर मुख्य सड़क स्थित एमके मार्केट से फर्जी स्टाम्प मोहर बरामद किया गया है. अवैध रूप से बिना किसी लाइसेंस ऑथोरिटी के सेना, अर्द्ध सैनिक बल, बैंक, स्कूल समेत सरकारी व गैर सरकारी विभाग के रबर स्टांप बरामद किया गया है.

एक आरोपी गिरफ्तार

सोमवार को राजधानी पटना दानापुर में मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ की टीम और दानापुर पुलिस की टीम ने छापेमारी की.थाने के मेन रोड स्थित एमके मार्केट में छापेमारी कर भारी मात्र में रबर स्टांप बरामद किया गया है. इस मामले में रवींद्र जीत वडेरा जो चित्रकूट नगर निवासी हैं, उन्हें गिरफ्तार किया गया.

अवैध रूप से रबर स्टांप बनाए जाते थे

थानाध्यक्ष ने बताया कि मिलिट्री इंटेलिजेंस लखनऊ से सूचना मिली थी कि एमके मार्केट में अवैध रूप से बिना किसी लाइसेंस ऑथोरिटी के सेना, अर्द्ध सैनिक बल, बैंक, स्कूल समेत सरकारी व गैर सरकारी विभाग के रबर स्टांप बनाकर सप्लाई की जाती है.

थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि पिछले 6 माह से आरोपी मिलिट्री इंटेलिजेंस के रडार पर था. रबर स्टांप का अवैध रूप से उपयोग किया जाता था, जिससे आर्मी तथा देश की सुरक्षा को खतरा था. फर्जी भर्ती में भी रबर स्टांप का अवैध तरीके से उपयोग किया जा सकता था.

बिना प्रमिशन लेटर बनाते थे मोहर

बताया जाता है कि रबर स्टांप का उपयोग ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश विरोधी तत्वों द्वारा किया जा सकता था. पुलिस ने गिरफ्तार रविंद्र से पूछताछ कर रही है.

पूछताछ में कई खुलासा हो सकता है. हालांकि अब तक की पूछताछ में यह सामने आया है कि बिना प्रमिशन लेटर के भी मोहर बना देते थे जो कानून का उल्लंघन है.

क्या है नियम?

सरकारी नियम के अनुसार स्टांप मोहर बनाने की दुकान खोलने के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेना होता है. दुकानदार को लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होता है.

सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही मोहर बनाए जा सकते हैं. इसके साथ किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को स्टांप मोहर नहीं देना है. ऐसा करना दंडनीय अपराध है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.