BIHARNationalPATNASTATE

बिहार कैबिनेट की बैठक आज, सीएम नीतीश एक साथ लेंगे कई बड़े फैसले, जानिए किन एजेंडों पर लगेगी मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में एक साथ कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे और एजेंडों पर मुहर लगेगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे।

विभिन्न विभागों को बैठक की तैयारी के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। बैठक में विकास योजनाओं, नियुक्ति प्रक्रियाओं, विभिन्न विभागों की प्रशासनिक स्वीकृति, और आर्थिक प्रस्तावों को कैबिनेट की मुहर लगेगी.

22 एजेंडों पर लगी थी मुहर 

दरअसल, इसके पहले पिछले मंगलवार यानी 10 जून को नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इसमें बिहार सरकार की महिला सरकारी सेवकों को उनके पदस्थापना स्थल के निकट ऑप्शन सुविधा उपलब्ध कराने हेतु नीति निर्धारित किया गया. प्रधानमंत्री जनजाति आवासीय योजना के तहत जनजातीय समूह के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ₹200000 आवास निर्माण का दिए जाने का निर्णय लिया गया है.

नए पदों को सृजन और डॉक्टरों की बर्खास्तगी

बिहार सरकार के स्वास्थ्य सेवा में राजवंशी नगर में 36 नए पदों को सृजन किया गया है. डॉ आशीष कुमार चिकित्सा पदाधिकारी खगड़िया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. डॉ मोहम्मद फिरदौस चिकित्सा पदाधिकारी खगड़िया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. डॉक्टर जागृति सोनम सामान सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी खगड़िया को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. डॉक्टर अनामिका कुमारी चिकित्सा पदाधिकारी लखीसराय को सेवा से बर्खास्त कर दिया है.

 

कौशल विकास प्रशिक्षण के 9 केंद्र

राज कैबिनेट ने युवाओं को सामान को बेहतर भविष्य बनाए जाने को लेकर कौशल विकास प्रशिक्षण 9 केंद्र बनाये जाने का निर्णय लिया है. जल संसाधन विभाग पटना के बख्तियारपुर प्रखंड के गंगा चैनल को बनाए जाने को लेकर स्वीकृति दी गई है.

राज सरकार ने जन्म मृत्यु रजिस्ट्रीकरणअधिनियम को संशोधित करते हुए 2025 नियमावली को मंजूर कर लिया है. राज्य सरकार ने बिहार गव्य संपर्क भर्ती संशोधन नियमावली 2025 को मंजूर कर लिया है.

संशोधन को मंजूरी

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत समाकृतिक बाल विकास सेवा के अंतर्गत बिहार बल विकास लिपिक के संपर्क संशोधन 2025 को मंजूरी दी है. बिहार नगर पालिका क्षेत्र विज्ञापन संशोधन नियम 2025 की स्वीकृति दी गई.

मंत्रिमंडल सचिवालय के अंतर्गत वायुयान संगठन के लिए चार पदों को मंजूरी दी गई है जिसमें बड़े विमान चालक की भर्ती होंगी

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.