BIHARPATNASTATE

लालू यादव बाबासाहेब के विचारों को लेकर चलते हैं, अपमान का प्रश्न ही नहीं

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लालू यादव के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को पैर के पास रखने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव बाबासाहेब के विचारों को लेकर चलते हैं, उनके अपमान का प्रश्न ही नहीं उठता।

बक्सर में उन्होंने कहा कि हम लोग तकलीफ झेलकर भी बाबासाहेब के सपने को पूरा करने में जुटे हैं।

उनके अपमान की कल्पना भी नहीं की जा सकती। हम लोग उनके अपमान की सोच ही नहीं सकते।

अमित शाह ने किया था अपमान

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब का अपमान तो गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में किया है, जिसमें ‘ अंबेडकर के नाम को फैशन बन गया है’, बोलकर अपमान किया था।

अंबेडकर हमारे दिल, जुबान, मन और आत्मा में हैं। अंबेडकर को लेकर ही हम लोग जीते हैं। वे लोग बाबासाहेब का अपमान करेंगे जो उन्हें नहीं मानते हैं।

इधर, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के अगले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के चौथे स्थान पर आने के बयान पर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति चार सीट पर नहीं लड़ पाए, वे 243 की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अगले चुनाव में हम लोग जीत रहे हैं और महागठबंधन की सरकार बनेगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.