लालू यादव के जन्मदिन पर एक कार्यकर्ता ने उन्हें अंबेडकर की प्रतिमा भेंट की। तस्वीरों में देखा गया कि यह तस्वीर लालू यादव ने अपने पैरों के पास रखा।

जिसके बाद भाजपा ने उन पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर अंबेडकर पर अपमान का आरोप लगाया। जिस पर अब तेजस्वी यादव ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

पटना में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लालू यादव पर लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़का झूठा पार्टी है।

लालू यादव पर गलत आरोप लगा रहा है बीजेपी को भीमराव अंबेडकर उनके सिद्धांत से कोई मतलब नहीं है।

तेजस्वी ने कहा कि इन लोगों को ना भीमराव अंबेडकर से मतलब है, ना इन लोगों को आरक्षण से मतलब है ना उनके सिद्धांत से मतलब है यह लोग झूठा पार्टी है।

कितने भीमराव अंबेडकर के मूर्ति को लाल यादव ने अपने राज्य में लगा दिया लेकिन इन लोगों को क्या मतलब है।

78 की उम्र में 10 घंटे काम कर रहे
उन्होंने कहा कि आज 78 साल की उम्र में भी लाल यादव 10 घंटा लोगों से मिलते हैं और किडनी का प्लांटेशन है फिर भी इन लोगों को शर्म नहीं आता है यह लोग झूठा आरोप लगा रहे हैं।






Leave a Reply