BIHARPATNASTATE

भीषण गर्मी में बैठक, स्टैंड फैन के लिए आपस में भिड़े बीजेपी नेता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने जिला मंत्री पर ताना चप्पल, कहा-कूट देंगे…

भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित संगठनात्मक बैठक में उस समय विवाद बढ़ गया। जब महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा भारती और भाजपा जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी के बीच तीखी बहस हो गई।

बहसबाज़ी इतनी बढ़ गई कि महिला मोर्चा अध्यक्ष ने चप्पल उठा ली और कार्यकर्ता पर हमला करने के लिए उतारू हो गईं।

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान पंखा (स्टैंड फैन) इधर-उधर करने को लेकर दोनों नेताओं के बीच कहा सुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद का रूप ले बैठी।

चप्पल उठाने की घटना से उपस्थित कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्तब्ध रह गए। हालांकि मौके पर मौजूद अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

घटना पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा, “पार्टी मे इस तरह का आचरण निंदनीय और अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इस संबंध में पूरी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।

” वहीं, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने अपनी सफाई में कहा, “महिलाओं के सम्मान के लिए हम हमेशा लड़ते आए हैं।

जिला मंत्री उपेंद्र राजवंशी पहले से ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ अपमानजनक व्यवहार करते रहे हैं। हम ऐसा बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.