मुजफ्फरपुर के किलकारी प्रांगण में 21 दिवसीय समर कैंप का भव्य उद्घाटन सर्व शिक्षा अभियान के कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास द्वारा किया गया।


जहां किलकारी के नन्हे बच्चों ने मुख्य अतिथि सुजीत कुमार दास सहित सभी अतिथियों का टीका, चंदन, स्वनिर्मित पुष्प छतरी और सुमधुर गीतों के साथ स्वागत किया। बच्चों ने रेन डांस की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।


इस अवसर पर सुरंगमा कला केंद्र की डॉ. पुष्पा प्रसाद ने कहा कि किलकारी के बच्चों की जीवंत प्रस्तुतियों ने जिला स्कूलों की रौनक को और बढ़ा दिया है।


वरिष्ठ कलाकार गोपाल फलक, गौरी शंकर, आनंद और साहित्यकार चांदनी समर ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और उनका मनोबल बढ़ाया। अतिथियों ने बच्चों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।


कार्यक्रम में 500 से अधिक बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों की उपस्थिति रही। किलकारी के प्रशिक्षकों और कर्मियों के अथक प्रयासों की सभी ने प्रशंसा की।


यह समर कैंप 20 से अधिक विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिससे बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।


किलकारी प्रांगण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।





Leave a Reply