राजधानी पटना के पाटलिपुत्र थाना कैंपस में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। इससे पहले कि वह अपने इरादे में कामयाब हो पाता, लोगों ने उसे पकड़ लिया।

यह हाई वोल्टेज ड्रामा घंटो चला। इस दौरान थाने में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

मिली जानकारी के अनुसार सिरफिरे युवक ने खुद के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़कर अपने आपको आग के हवाले करने का प्रयास किया।

इस बीच वहां मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाया और उसके हाथ से माचिस छीना।
पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश
मामले में थाना अध्यक्ष राज किशोर सिंह की माने तो सिरफिरे युवक द्वारा एक केस के सिलसिले में पुलिस पर दबाव बनाना चाह रहा जिसमें वो विफल रहा ।


पाटलिपुत्र थानांअध्यक्ष राज किशोर ने कहा कि पुलिस कानून के हिसाब से काम करेगी। मेडिकल इंजुरी के हिसाब से ही दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस करवाई करेगी।







Leave a Reply