MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर के हरिसभा दुर्गा पूजा कमिटी की 124वीं आम सभा आयोजित

मुजफ्फरपुर के हरिसभा दुर्गा पूजा कमिटी की 124वीं आम सभा हरि सभा स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। वर्ष 2024 में निर्वाचित महिला सदस्यों के द्वारा सभी पूजाओं का आयोजन किया गया था।

इस दौरान सभापति झुमा दास ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया।

वहीं सचिव नीला बोस ने भी  सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और अपनी अनुभूतियों को साझा किया।

कोषाध्यक्ष अपर्णा चटर्जी और अमरनाथ चटर्जी ने संयुक्त रूप से आय-व्यय की लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। आगे मनिषा दत्ता (अंकेक्षक) ने महिलाओं द्वारा किए गए कार्यों को सराहा। वरिष्ठ सदस्य ड० देवेन्द्र कुमार दास और ड० दुर्गा पद दास ने भी सभा को संबोधित किया।

जिसके बाद वर्ष 2025-2026 के लिए नई कमिटी का चुनाव किया गया।

जहां सभापति के रूप में देवाशीष गुहा, उप सभापति – मंगलमय लाहिड़ी, सचिव – चन्दन राय, अंकेक्षक – आनंद कुमार गुहा का चुनाव किया गया। सभा के अन्त में शुभाशीष बोस ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.