BIHARPATNASTATE

बिहार में दारोगा कर रहे थे दारू पार्टी, जाम छलकाते 5 गिरफ्तार

छपरा: बिहार के छपरा शहर में बीते तीन दिनों के अंदर तीन लोगों की हत्या कर दी गई. पुलिस प्रशासन क्राइम कंट्रोल और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन एक घटना ने पूरी खाकी को न सिर्फ शर्मसार किया है बल्कि लोगों में भी गहरी नाराजगी है.

दरअसल भगवान बाजार थाना क्षेत्र के गंडक कॉलोनी स्थित नाका नंबर 1 (TOP-1) पर पुलिसकर्मियों को दारू पार्टी करते हुए पकड़ा गया है. सारण एसएसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बड़ा एक्शन लेते हुए नाका-एक के प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक श्याम बिहारी पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

प्रभारी सब इंस्पेक्टर समेत पांच गिरफ्तार

उक्त संबंध में भगवान बाजार थाना द्वारा बताया गया है कि सारण एसपी द्वारा नाका नंबर एक के प्रभारी पुलिस वन निरीक्षक श्याम बिहारी पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और 7 दिनों के भीतर विभागीय कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

वहीं गृह रक्षक सिपाही विराट राज आनंद को आजीवन ड्यूटी से वंचित कर आगे की कार्रवाई के लिए गृह रक्षा वाहिनी के वरिष्ठ समादेष्टा सारण को भेजा गया है.

दारू पार्टी करते पकड़े गए पुलिस अधिकारी: सबसे बड़ी बात ये है कि छपरा शहर में बीते तीन दिनों में हत्या की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं. जिस गंडक कॉलोनी नाका पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, उसी नाके के इलाके में एक जाति विशेष के युवक की भी हत्या हुई है.

तीन हत्या हो जाने से पूरे शहर में सनसनी है और इसके साथ-साथ पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश भी है. वहीं नाके में पुलिसकर्मियों द्वारा शराब पार्टी करने से लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है.

गुप्त सूचना पर छापा

वहीं सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी है कि 29 मई 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सारण के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर वन के साथ भगवान बाजार थाना अंतर्गत गंडक कॉलोनी स्थित नाका नंबर एक में छापेमारी की गई.

प्रभारी सब इंस्पेक्टर समेत पांच गिरफ्तार

छापेमारी के क्रम में नाका नंबर एक के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक (प्रभारी सब इंस्पेक्टर) श्याम बिहारी पांडे, गृह रक्षक विराट राज आनंद सहित अन्य तीन व्यक्ती रूम में शराब का सेवन करते हुए पाए गए.

इसके बाद ब्रेन इथलाइजर से जांच के क्रम में पुलिस अवर निरीक्षक श्याम बिहारी पांडे ,गृह रक्षक सिपाही विराट राज आनंद और 3 अन्य व्यक्तियों के शराब पीने की पुष्टि हुई.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.