पटना: बिहार में मानसून की एंट्री 12 से 15 जून के बीच होने जा रहा है. ऐसे में प्री मानसून का असर देखने को मिल रहा है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.

अगले तीन घंटे सावधान
राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, किशनगंज में शनिवार की सुबह से दोपहर तक भारी बारिश होने की संभावना बनी है. मौसम विभाग ने कई जिलों में इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में अलर्ट
इधर, मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. 31 मई को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी. शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवा और वज्रपात की संभावना जतायी है. सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट है.

आगे कैसा रहेगा मौसम?
01 जून को बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश होगी. 2 जून को पूर्वी बिहार को छोड़कर अन्य इलाकों में बारिश होगी. 3 जून को पश्चिम चंपारण के आसपास और कोसी सीमांचल के इलाकों में बारिश होगी.

दो तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जतायी है. पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रोहतास के डेहरी में 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

हालांकि वाल्मीकिनगर, मधुबनी, अररिया, बक्सर और गोपालगंज में तापमान में कमी देखने को मिली, लेकिन तापमान बढ़ने का पूवानुमान है.





Leave a Reply