BIHARPATNASTATE

बिहार में कब बरसेंगे बदरा? भीषण गर्मी, पारा 41 डिग्री के पार

मार्च का महीना खत्म हो रहा है. ऐसे में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. अब हॉट डे और लू का अहसास होने लगा है. 27 मार्च गुरुवार को बिहार के कई जिलों में तेज धूप के साथ पछुआ हवा के कारण झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास हुआ.

बक्सर सबसे गर्म जिला: मौसम विभाग की पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो बिहार का बक्सर सबसे गर्म जिला रहा है. यहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे राज्य का सबसे ज्यादा तापमान इसी जिला में दर्ज किया गया. गर्मी के कारण लोग परेशान रहे.

कैसा रहा न्यूनतम तापमान: बक्सर के अलावे अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान की बात करें तो सिवान के जीरादेयी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावे भागलपुर को छोड़कर अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी.

टॉप 5 गर्म जिले: बक्सर के साथ-साथ खगड़िया में 40.6, जीरादेई में 40, औरंगाबाद में 39.7, शेखपुरा में 39.6, मधुबनी में 39.5, गोपालगंज में 39.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा गया, जमुई और बांका का 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आगे कैसा रहेगा मौसम: मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी बिहार और आसपास के जिलों को को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज चवा चलेगी. राज्य के दक्षिण एवं उत्तर-पश्चिम भागों में हवा की दिशा पूर्वा रह सकता है. दिन और रात के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

कब होगी बारिश: गर्मी के कारण लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि बारिश कब होगी. हालांकि मौसम विभाग की ओर से कई भी पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं दिख रही है. आगे और गर्मी बढ़ने की संभावना है.

स्वास्थ्य विभाग का एडवाइजरी जारी: इधर बदलते मौसम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी किया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण गर्मी में स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव हो सकता है.

गर्मी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गयी है. गर्मी का महीना शुरु होने के पहले ही प्रभावित मरीजों से निपटने की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.