मुजफ्फरपुर के गौशाला स्थित बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज को लेकर ईदगाह कमेटी ने नगर निगम द्वारा अंतिम सफाई कराई।

इस दौरान निरीक्षण करने पहुंची महापौर निर्मला साहू ने कहा ईद से पहले सारी साफ सफाई कराई जा रही है और ईद से पहले ही वाटर फॉगिंग की भी व्यवस्था की गई है।

इस के साथ ही नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने भी ईदगाह का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी साफ सफाई का नगर निगम द्वारा खास इंतजाम किया गया है।

आगे कमेटी के सचिव इकबाल कुरैशी (पूर्व वार्ड पार्षद) ने नमाज पढ़ने का समय बताते हुए कहा कि 8:00 बजे मदरसा जामिया उल उलूम नवाज पढाने का समय सुनिश्चित किया गया है।

जिसमें 10 से 15 हजार कि संख्या में नवाज़ी नमाज पढ़ने पहुंचेंगे। उन्होंने नमाजियों से आग्रह किया है कि सभी नवाज़ी समय से पहले ईदगाह पहुंचे और इमाम साहब के बयान भी सुने।




Leave a Reply