BIHARPATNASTATE

नीतीश कुमार के खिलाफ परिवाद पत्र दायर, आरोप सिद्ध होने पर हो सकती है 3 साल की सजा

बिहार के बेगूसराय जिला न्यायालय की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कविता कुमारी के कोर्ट में बलिया थाना के भगतपुर निवासी महेश पासवान के बेटे परिवादी विकास पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल किया है.

मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के छुट्टी पर रहने के कारण चार्ज में रहने वाले न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मयंक पांडे की अदालत मे हुई. जिसमें मयंक पांडे ने इस मामले को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए मामले को संज्ञान लिया और इसे अपने ही कोर्ट मे रखा.

बेगूसराय में नीतीश के खिलाफ परिवाद: दरअसल, पटना में सेपक टाकरा वर्ल्ड कप के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम खिलाड़ी और अधिकारी खड़े थे.

राष्ट्रगान गाया जा रहा था कि इसी बीच मुख्यमंत्री पत्रकारों और अधिकारियों का अभिवादन करने लगे और बगल में खड़े वरीय अधिकारी को इशारा करने लगे. इसे राष्ट्रगान का अपमान बताते हुए बेगूसराय के बलिया निवासी अधिवक्ता विकास पासवान ने यह परिवाद दायर किया है.

राष्ट्रगान का अपमान’: मामले में अधिवक्ता सह परिवादी विकास कुमार ने बताया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में एक उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे.

इसी दौरान राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, लेकिन देखा गया कि सीएम नीतीश कुमार अजीबोगरीब हरकत कर रहे हैं और उस समय राष्ट्रगान गाया जा रहा था. इस दौरान उन्होंने कई लोगों को टोकने की कोशिश की. इस प्रकार की हरकत करना भारत के संविधान के नियम और राष्ट्रगान का अपमान है.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.