सीतामढ़ी के बैरगनिया SSB ई समवाय 20 वीं वाहिनी के जवानों ने बैरगनिया के संतोष महतो को एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल व दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार कर बैरगनिया थाना को सुपुर्द कर दिया है।

गिरफ्तार युवक बैरगनिया थाना क्षेत्र के भटौलीया वार्ड-4 निवासी जोगी महतो का पुत्र है, जिसे सोमवार की रात मसहा आलम रेल फाटक के पास होंडा एक्टिवा स्कूटी से नेपाल जाने के दौरान गिरफ्तार किया गया।

असिस्टेंट कमांडेंट आलोक कुमार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में इंस्पेक्टर रामचन्द्र यादव व सशस्त्र जवानों ने गुप्त सूचना के आलोक में करवाई को दिया अंजाम दिया है।

वहीं थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि एसएसबी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर संतोष महतो को सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फोटो-एसएसबी गिरफ्त में संतोष महतो।



Leave a Reply