Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़:पटना विमेंस कॉलेज के बाहर हुई फायरिंग, एक युवक जख्मी, मची अफरा तफरी

बड़ी खबर पटना वीमेंस कॉलेज से सामने आई है। जहां फायरिंग होने की खबर है। बताया जा रहा है कि घटना में एक युवक को चोटें आई हैं।

वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गया। फिलहाल चोटिल युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार कॉलेज के बाहर एबीवीपी के छात्र आपस में लड़े हैं। जिस गाड़ी के पास फायरिंग हुई है और जिस गाड़ी में घायल को ले जाया गया है वह भी एबीवीपी की गाड़ी है। लोगों ने बताया कि सभी गाड़ियों पर एबीवीपी का बैनर लगा था। सभी सैदपुर छात्रावास के लड़के हैं।

छात्र संघ चुनाव को लेकर हुई घटना

बताया जा रहा है कि पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव होना है। जिसको लेकर वीमेंस कॉलेज में भी चहल पहल है। सभी छात्र अपने कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बताया जा रहा कि प्रचार के दौरान ही ये घटना हुई है। इस बार वीमेंस कॉलेज से भी अध्यक्ष पद के लिए मैथिली मृणालिनी खड़ी हैं। फिलहाल सूचना के बाद कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। जांच में जुट गई है।

 

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.