BIHARMUZAFFARPURReligionSTATE

मुज़फ़्फ़रपुर: बीएमपी-6 दुर्गा मंदिर में 6-7 अप्रैल को होगा यज्ञोपवीत महोत्सव, 301 बच्चों का लक्ष्य

मुजफ्फरपुर। चाणक्य विद्यापति सोसाइटी की मालीघाट स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में यज्ञोपवीत महोत्सव-2025 की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंडित विनय पाठक ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

भव्य आयोजन की तैयारी, 105 बच्चों का निबंधन पूर्ण

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 6 एवं 7 अप्रैल को बीएमपी-6 दुर्गा मंदिर परिसर में यज्ञोपवीत महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। इस आयोजन के तहत 301 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक 105 बच्चों का निबंधन पूरा हो चुका है।

संरक्षक शंभूनाथ चौबे ने आयोजन के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया। संस्कार समिति में पंडित नवीन झा, पंडित इंद्रकांत झा, पंडित चंद्रमणी पाठक को जिम्मेदारी दी गई है।

6 अप्रैल को पूजा-मटकोर, 7 अप्रैल को यज्ञोपवीत संस्कार

महोत्सव का शुभारंभ 6 अप्रैल को पूजा-मटकोर से होगा, जबकि 7 अप्रैल को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न होगा। सोसाइटी ने सनातन समाज के अधिक से अधिक बच्चों को इस आयोजन में शामिल करने का आह्वान किया है।

वरिष्ठ जनों की भागीदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक मनमोहन त्रिवेदी, भुवनेश्वर झा, इंद्रकांत झा, संगठन प्रभारी अभय कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष नवीन झा, सचिव पप्पू झा, पिंकू झा, कोषाध्यक्ष मनोज ठाकुर, सह संगठन मंत्री सुशील झा, सतेंद्र ठाकुर, चंद्रमणी पाठक सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सभी सनातनी परिवारों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बैठक में समाज के सभी सनातनी परिवारों से अधिक से अधिक बच्चों को यज्ञोपवीत संस्कार में सम्मिलित कराने की अपील की गई। आयोजकों ने कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग मांगा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.