BIHARPoliticsSTATE

जदयू -लोजपा में बढ़ा घमासान ! चुनाव के पहले ही नीतीश की पार्टी ने किया ऐलान, अभिमन्यु की तरह फंस जाएंगे चिराग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एनडीए के घटक दलों में घमासान तेज है. खासकर चिराग पासवान को लेकर एनडीए के घटक दलों में तीखी बयानबाजी का दौर जारी है.

इसमें अब जदयू की ओर से चिराग को निशाने पर लिया गया है. दरअसल, बिहार में कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के सवाल उठाने और उनके जीजा अरुण भारती द्वारा ‘अभिमन्यु’ वाली टिप्पणी के बाद जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने मंगलवार को बिना चिराग का नाम लिए उन्हें एक तल्ख नसीहत दे दी.

अरुण भारती ने एक दिन पहले अपने सोशल मीडिया पर लिखा था – ‘महाभारत के 4 प्रमुख पात्र जिन्होंने समय का मान नहीं रखा :- 1. पितामह भीष्म, 2. महाराज धृतराष्ट्र, 3. महारानी गांधारी, 4. महाराज शकुनि.

(नहीं, सभी का सम्मान है। बात सिर्फ समय की है।) जब सब मौन रहे, तब अभिमन्यु — जिसमें अनुभव की कमी थी — चक्रव्यूह में कूदा। क्योंकि समय का मान रखने के लिए अनुभव नहीं, नव-संकल्प चाहिए।’ अरुण भारती के इस पोस्ट में उनका इशारा चिराग पासवान को अभिमन्यु बताने का था. साथ ही बिहार के नव संकल्प के रूप में वे चिराग पासवान की ओर इशारा कर रहे थे.

अब लोजपा (रामविलास) को उसी भाषा में जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने जवाब दिया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा – ‘अभिमन्यु बनना आसान है, अर्जुन बनना पड़ता है सीखने के लिए।

भूलना नहीं चाहिए — अभिमन्यु सिर्फ प्रवेश करता है, वीरगति भी पाता है। इतिहास में नाम जिद से नहीं, कार्य से लिखा जाता है।जो हर बार द्वार तक पहुंचते हैं, वे योद्धा नहीं, द्वारपाल बन जाते हैं।

‘ नीरज ने इशारों में चिराग को जिद्दी बताते हुए सुझाव दिया है कि ऐसे लोग द्वारपाल बनकर सिमट जाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.