BIHARPATNASTATE

पटना एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, बाल-बाल बची 173 यात्रियों की जान

पटना: पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से पटना आ रहा इंडिगो का विमान संख्या 6E-2482 लैंडिंग के समय टचिंग प्वाइंट को नहीं छू सका. जिससे पायलट ने विमान को रनवे से सटाकर फिर से उड़ान भरी और हवा में चार चक्कर लगाने के बाद टेकऑफ किया. यह विमान रात नौ बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था. उसी समय ये घटना हुई.

यात्रियों की अटकी सांसे

विमान में 173 यात्री सवार थे. जब पायलट फिर से विमान को ऊंचाई पर ले जाने लगे तो यात्रियों की सांसे अटक गई. पांच मिनट तक यात्रियों को समझ में नहीं आया की विमान को टेकऑफ मोड में लाकर फिर से हवा के चक्कर क्यों लगाए जा रहे हैं. चार चक्कर लगाने के बाद विमान को पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग करवाया, उसके बाद यात्रियों ने राहत महसूस की.

फ्लाइट ने किया ओवरशूट

सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात करीब 9:00 बजे दिल्ली से पटना आने के बाद पायलट ने विमान की लैंडिंग करवाई. विमान का चक्का भी जमीन में टच किया, लेकिन जहां टचिंग पॉइंट है. वहां से थोड़ा ओवरशूट कर गया था. पटना एयरपोर्ट का रनवे छोटा है. जिससे पायलट को लगा की वो रनवे पर विमान को नहीं रोक पाएंगे.

हवा में चक्कर लगाने के बाद फिर हुआ टेकऑफ

ऐसे में उन्होंने दोबारा विमान को ऊपर उठा लिया. ऐसा होता देख यात्री परेशान हो गए और उन्हें लगा कि कोई विमान रनवे पर होगा या कोई इमरजेंसी होगी. क्रू मेंबर ने यात्रियों से कहा कि कोई इमरजेंसी नहीं हुई है. तकनीकी कारण से विमान को फिर से टेकऑफ किया गया है. चार-पांच मिनट में लैंडिंग हो जाएगी.

पायलट ने करवाई सुरक्षित लैंडिंग

उसके बाद यात्रियों को समझाने के लिए विमान में अनाउंसमेंट भी किया गया. कुल मिलाकर देखें तो दिल्ली से पटना आ रहे इंडिगो के विमान को पायलट ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग करवा लिया.

25 साल पहले की यादें हुई ताजा

ता दें कि पटना में 25 साल पहले एलायंस एयर का एक विमान (संख्या 7412) गर्दनीबाग में जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिससे 66 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.