
दिव्या अग्रावाल और वरुण सूद के साथ मैं आ रही हूं चमक, धमक और भी ज्यादा नमक के साथ। क्या आप हॉरर अनुभव के लिए तैयार हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एकता कपूर निर्मित रागिनी एमएमएस फ़िल्म 2011 में आयी थी, जिसमें राजकुमार राव और कायनाज़ मोतीवाला ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।


फ़िल्म कमर्शियली सफल रही थी। 2014 में इसका सीक्वल रागिनी एमएमएस 2 आया, जिसमें सनी लियोनी ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में सनी पर फिल्माया गाना ‘बेबी डॉल’ काफी लोकप्रिय हुआ था। सनी लियोनी एक बार फिर रागिनी एमएमएस सीरीज से जुड़ गई हैं।





Leave a Reply