दीपक कुमार
गायघाट (मुजफ्फरपुर) बेनीबाद के रमौली में हुई कमलेश सहनी की निर्मम हत्या के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना व्यक्त की।

धनौर (कटरा) में प्रेस से बात करते हुए मुकेश सहनी ने कहा, “कमलेश सहनी की नृशंस हत्या ने मेरे दिल को झकझोर दिया है। उनके परिवार के आँसू और बेबसी देखकर मन व्यथित हो गया। मैंने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई निर्दोष इस तरह की बर्बरता का शिकार न हो।



उन्होंने निषाद समाज को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यह न्याय की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ी जाएगी और पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलेगा।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है, वहीं प्रशासन पर भी जल्द कार्रवाई करने का दबाव बढ़ गया है।




Leave a Reply