गायघाट, मुजफ्फरपुर | बेनीबाद थाना क्षेत्र के रमोली गांव में हुए कमलेश सहनी हत्याकांड को लेकर निषाद संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सहनी के नेतृत्व में पीड़ित परिवार और संगठन के सदस्यों ने थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने निषाद संघर्ष मोर्चा और पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इस मौके पर केदार सहनी (पूर्व उप प्रमुख, बोचहा), धनौर मुखिया देवेंद्र पासवान, मुन्ना साहनी, राजकुमार साहनी, पुकार साहनी, संजीत साहनी, गुड्डू साहनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

हत्या को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है, और परिजन जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे।




Leave a Reply