गया के गुरुआ थाना क्षेत्र के पवरा गांव के निकट एक ट्रैक्टर के गड्ढे में पलट जाने से ड्राइवर की मौत हो गई। गुरुआ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा है। मृतक की पहचान दूबी गांव के रहने वाले शिव चौधरी के 25 वर्षीय लड़का भोला चौधरी के रूप में हुई है। वहीं इस घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है।
पवरा गांव के लोगों का कहना है कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर मिट्टी लोड करके ड्राइवर अपने किसी साइड पर ले जा रहा था। इसी क्रम में पवरा गांव के समीप तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे चालक टैक्टर के इंजन की नीचे दब गया। यही वजह रही कि घटनास्थल पर चालक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा दिया।
टैक्टर पर दो मजदूर भी सवार थे पर उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची है। इस घटना से दोनों मजदूर सहमे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच मातम पसरा है। मृतक के परिजन अपने गांव से गया मगध मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए चल चुके हैं। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक के मालिक को थाने बुलाया जा रहा है।



Leave a Reply