Breaking News

होमवर्क नहीं करने पर बच्चे को पी’टा..मौ’त:दोस्त बोला- जगाया तो उठा नहीं, सर बोले- लगता है म’र गया, चलो अस्पताल में छोड़ देते हैं

सहरसा में एक 7 साल के बच्चे को स्कूल संचालक ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। आदित्य के दोस्त शिवम ने बताया कि होमवर्क नहीं करने पर सर ने उसे बुधवार को स्टीक से पीटा था।

इसके बाद खाना खाने के बाद वो सोने चला गया था। सुबह जब मैं उसे ब्रश करने के लिए उठाने गया तो उसका शरीर अकड़ गया था।

हम उसे गोद में उठाकर सर के पास ले गए। सर ने कहा कि लगता है मर गया। चलो इसे अस्पताल में छोड़ देते हैं। बच्चे की मौत के बाद से संचालक सुजीत कुमार फरार है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाने के हुसैन चक इलाके का है।

छात्र की मौत की खबर आरोपी शिक्षक को सुबह उस समय मिली, जब आदित्य के बगल में सो रहा चौथी क्लास में पढ़ने वाला शिवम कुमार उसे जगाने गया।

आदित्य के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं देखने पर शिक्षक सुजीत कुमार को सारी बातों की जानकारी दी। इसके बाद गांव में झोला छाप डॉक्टर शंभू के पास ले गए।

7 साल का आदित्य इसी स्कूल में रहकर पढ़ाई करता था।

7 साल का आदित्य इसी स्कूल में रहकर पढ़ाई करता था।

होमवर्क याद नहीं करने पर पीटा

शिवम के अनुसार बच्चे को दिन में शिक्षक ने लकड़ी की स्टीक से जमकर पीटा था। यह पूछने पर कि क्यों पिटाई की गई। शिवम ने कहा कि मास्टर साहब कुछ से कुछ होमवर्क याद करने के लिए दे देते थे।

उतना छोटा बच्चा भारी-भारी सवाल को याद नहीं कर पाता था। इस कारण उसकी अक्सर पिटाई होती थी। हम लोग भी डरे सहमे रहते थे। कुछ बोलने पर हम लोगों की भी पिटाई होती है।

पिटाई से आदित्य के पूरे शरीर में सूजन हो गई थी- सोनू

आदित्य के साथ हॉस्टल में रह रहे छठी के छात्र सोनू कुमार ने बताया कि सर कुछ याद करने दिए थे। नहीं याद कर सुनाया तो सागवान के स्टीक से बहुत मारा जिससे उसका शरीर फूल गया था। सोनू के अनुसार लगातार दो दिनों तक उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती रही। रात में वह सो गया, लेकिन सुबह मरा हुआ पाया गया।

आदित्य की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

होली पर आखिरी बार आदित्य से मिला था परिवार

आदित्य के पिता प्रकाश यादव ने बताया कि वो होली पर घर आया था। 14 मार्च को उसके मामा ने हॉस्टल पहुंचाया था। हॉस्टल जाने के बाद आदित्य से ठीक से बातचीत भी नहीं हुई थी। गुरुवार को अचानक स्कूल के संचालक ने फोन किया कि बच्चा बेहोश हो गया है। मैं इसे लेकर अस्पताल जा रहा हूं। हम लोग जब प्राइवेट क्लिनिक पहुंचे तो मेरा बेटा मरा हुआ था। और सुजीत फरार था।

उसके बाद हमने सदर थाना को सूचना दी। तब पुलिस आई और बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

मामले को लेकर ASI ब्रजेश चौहान ने बताया कि पिता प्रकाश कुमार ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.