बांका में इंटरमीडिएट परीक्षा में साइंस विषय में रोशनी कुमारी ने 456 अंक एवं आर्ट्स विषय में सौरभ कुमार ने 448 अंक और कॉमर्स विषय में सोनाली सिंह ने 432 अंक लाकर जिला टॉपर बनी। सभी ने सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
सेकंड पेपर में साइंस विषय से देवव्रत कुमार 452 अंक प्राप्त किया है एवं कॉमर्स विषय में मुस्कान कुमारी 428 अंक प्राप्त किया है और आर्ट्स विषय में यासमीन खातून 437 अंक प्राप्त कर जिला के सेकंड टॉपर बना है। थर्ड टॉपर में साइंस विषय में निक्की पटेल ने 450 अंक एवं कॉमर्स विषय में चंद्रसेन ठाकुर ने 426 अंक और नॉइरानी फातिमा ने 435 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

मंगलवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम आने के बाद बांका जिले में विद्यार्थी उत्साहित रहे।कामगार की पुत्री इंटरमीडिएट कॉमर्स में इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय नवादा बाजार की छात्रा सोनाली सिंह ने कॉमर्स विषय में 432 अंक ला कर जिले में टॉपर रही। प्रखंड अंतर्गत पड़घरी गांव निवासी बाल्मीकि सिंह की पुत्री सोनाली सिंह है। पिता मूल रूप से गुजरात में रहकर कामगार का कार्य करता है। सोनाली ने बताया कि वह बीकॉम की तैयारी करने के बाद सीए बनना चाहती है।

उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।वहीं राजमिस्त्री का बेटा साइंस में सेकंड जिला टॉपर बना।दीप नारायण सिंह महाविद्यालय भुसिया के छात्र देवव्रत कुमार ने साइंस विषय में 452 अंक लाकर जिले में सकेंड टॉपर बना। छात्र मूल रूप से प्रखंड अंतर्गत भुसिया गांव निवासी भोली हरिजन का पुत्र है।
छात्र ने बताया कि ग्रेजुएशन में आर्ट्स विषय की तैयारी करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करते हुए आईएएस बनना चाहता है।सफलता का श्रेय माता-पिता सहित गुरुजनों को दिया। इसी प्रकार दीप नारायण सिंह महाविद्यालय भुसिया के छात्र चंदर्शन ठाकुर ने कॉमर्स विषय में 426 अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी ने प्रखंड सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है।



Leave a Reply