मुज़फ़्फ़रपुर के डॉक्टर एसपी सिंह के बेटे विवेक को पुलिस ने आरा से सकुशल बरामद कर लिया है। उसका शुक्रवार शाम को अपहरण कर हुआ था। विवेक कुमार (27) अपने घर से रेस्टोरेंट के लिए निकला था। रास्ते में एक निजी स्कूल के सामने अपराधियों ने उसे जबरन खींच कर अपनी गाड़ी में बैठाया लिया था।
बताया जा रहा है कि पुलिस की स्पेशल टीम ने आरा से विवेक को सकुशल छुड़वाया है। बता दें कि अपहरण के कुछ ही देर बाद अपराधियों ने विवेक के फोन से कॉल कर उनके पिता को कहा था कि तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में है। होशियारी मत करना। थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया था जिसमें 30 लाख की फिरौती की मांग की गई थी।
मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है। वारदात के 15-20 मिनट बाद ही पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला जा रहा था।
विवेक को अपराधियों ने एक स्कूल के सामने से किडनैप कर लिया।
विवेक के फोन से ही किडनैपर ने किया था कॉल
विवेक के पिता ने बताया था कि वारदात की थोड़ी देर बाद ही विवेक के फोन से ही किडनैपर का कॉल आया था। उन्होंने कहा कि तुम्हारा बेटा हमारे कब्जे में है। होशियारी करने की कोशिश मत करना। जिसके बाद परिजनों ने थाने को सूचित किया।
थोड़ी देर बाद एक और कॉल आया। कॉल पर 30 लाख फिरौती मांगी गई। फिरौती नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की भी बात भी कही गई। हालांकि, फिरौती के मामले में पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे। पुलिस का कहना है कि विवेक की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

डॉक्टर एसपी सिंह और उनकी पत्नी।
घर से रेस्टोरेंट के लिए निकला था- मां
विवेक की मां ने बताया कि वो शाम को घर से रेस्टोरेंट के लिए निकला था। दरअसल विवेक के दोस्त की हाल ही में शादी तय हुई थी। इसको लेकर उसके दोस्तो ने पार्टी दी थी। उसी पार्टी में शामिल होने के लिए विवेक कांटी स्थित एक रेस्टोरेंट में जा रहा था।
रेस्टोरेंट पहुंचने से पहले ही फ्लाई ओवर पर अपराधियों ने उसका अपहरण कर लिया था। पार्टी में नहीं पहुंचने पर उसके साथियों ने विवेक को कॉल किया। तो उसका नंबर स्विच ऑफ बताने लगा। जिसके बाद उसने घर के नंबर पर कॉल कर विवेक के नहीं आने की सूचना दी।
Leave a Reply