बांका में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने पहुंचा। इसको लेकर प्रेमिका भी सज धज कर तैयार थी. प्रेमिका के परिवारवाले भी अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली थी. इसी दौरान अचानक युवक की पहली पत्नी पहुंच गई। और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दी। वहीं, युवक की सच्चाई जान प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया
मामला गुरुवार की रात का है। शादीशुदा युवक झारखंड के गोड्डा जिला के पथरगामा थाना क्षेत्र के चलन मंडल के पुत्र विनोद कुमार है। दुल्हन बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के नारायण डीह गांव की रहने वाली काजल कुमारी है। युवक के पहली पत्नी का नाम संगीता देवी है, जो झारखंड की रहने वाली है।
ग्रामीणों ने बताया कि विनोद और काजल के बीच पिछले 6 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवारवालों की रजामंदी से शादी करने का फैसला लिया गया था।

मामले को लेकर जानकारी देती काजल और उसकी मां।
शादी को लेकर दुल्हन के हाथों में मेहंदी भी लग चुकी थी। इसके साथ ही विधि विधान से शादी की तैयारी चल रहा था। युवक भी कुछ बारातियों के साथ पहुंचा था। इस दौरान विनोद की पहली पत्नी शादी मंडप में पहुंच गई। और हंगामा करने लगी। हंगामा घंटों तक चलता रहा। प्रेमी की सारी सच्चाई जानने के बाद प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक बिना दुल्हन के घर लौटा।
वहीं, ग्रामीणों ने बारातियों को बंधक बना लिया और शादी में हुए खर्च के पैसे वापस करने का दबाव बनाने लगे। विवाद बढ़ता देख पंचायत बुलाया गया और फिर मामले को सुलझाया गया।
बता दें कि 2022 में विनोद और संगीता देवी की शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के दौरान विनोद औक काजल कुमारी की बात फोन पर होने लगी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
Leave a Reply