भागलपुर के सुल्तानगंज के मिर्जापुर गांव से बुधवार को शादी का एक अनोखा मामला सामने आया। दरअसल कहलगांव के एक लड़के की शादी सुल्तानगंज की एक लड़की से होनी थी। लेकिन लड़का शराब के नशे में ऐसा धूत था कि वह लड़की के घर बारात लेकर एक दिन बाद पहुंचा। जिसके बाद लड़की ने शादी से साफ इंकार कर दिया। मंगलवार को शादी होनी थी। बारात लेकर लड़का बुधवार को पहुंचा।
कहलगांव के लड़के से होनी थी शादी
परिजनों ने बताया कि मंगलवार को बारात आनी थी। लेकिन हम लोग इंतजार करते रहे, बारात बुधवार को शाम 4 बजे पहुंची। जब इसके बारे में पता किया गया तो पता चला कि लड़का शराब के नशे में था। इसलिए बारात आने में देर हो गई। जिसके बाद लड़की ने शादी से मना कर दिया गया। लड़की की शादी कहलगांव के अंतिचक के रहने वाले स्व संतलाल मंडल के पुत्र संतोष कुमार मंडल से तय हुई थी।
दूसरे दिन गांव के पांच लोगों के साथ शादी करने पहुंचा था दूल्हा
वहीं, ग्रामीणों की माने तो दूसरे दिन लगभग 4 बजे शाम में पांच लोगों के साथ लड़का शादी करने पहुंचा था। लेकिन लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की ने बताया कि अभी से ही दारू पीकर नौटंकी कर रहा तो शादी के बाद क्या करेगा। वहीं लोगों ने बताया कि लड़के को बंधक बनाकर शादी के लिए दिए गए पैसे को वापस करने की मांग करने लगा। पैसा वापस देने पर लड़का को छोड़ दिया गया।

Leave a Reply