बिहार में मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से लोगों को गर्मी काफी सता रही थी। गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने बिहार में 20 मार्च तक के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को दक्षिण बिहार के कई जगहों पर हल्की बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क और साफ बना रहा है। 35.7 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी पटना में दोपहर बाद बादल छाए रहने के साथ साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

20 मार्च तक के लिए बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
20 जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 मार्च के बीच सीतामढ़ी, अररिया, पटना, गया, भोजपुर, रोहताश, औरंगाबाद, अरवल, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, नालंदा, बक्सर, कटिहार, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, में बारिश होने की संभावना जताई रही।
किसानों के लिए भी अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के किसानों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। किसानों को सावधानी बरतने को कहा गया है। यह संदेश दिया है कि अभी रबी फसल की कटाई का समय है। इसलिए किसान सावधान रहें। अपने कटे हुए फसल का बचाव करें। सुरक्षित स्थानों पर उसका भंडारण करें।

पटना में आज हल्की बारिश की संभावना है।
खराब मौसम में अपने जानवरों को घर से बाहर ना रखें। विभाग ने सलाह दी है कि खेतों में काम करते वक्त बादल गर्जन सुनाई दें तो किसान पक्के घर में जाकर शरण लें। किसी भी परिस्थिति में पेड़ के नीचे खड़े नहीं हों।



Comment here