Breaking News

मुजफ्फरपुर में ननद-भाभी में विवाद, चाकूबाजी:भाई ने बहन के सीने में मारा चाकू

मुजफ्फरपुर में काम को लेकर भाभी-ननद के बीच विवाद हो गया। इसमें भाई ने बहन के सीने में चाकू मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला शहर के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के लकड़ीढाई मोहल्ले की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। महिला को घायलावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला मंजु देवी ने बताया कि वह दूसरों के यहां काम कर परिवार का भरण पोषण करती है। एक माह पहले वह पानीपत से लौटी है। वहां उसकी बेटी और दामाद रहते हैं। वहां जाने से पहले अपना काम मंजु ने अपनी भाभी को सौंप दिया था। इसके लिए उन्होंने घर की चाबी भी दी थी। वहां से लौटने के बाद मंजु ने अपनी भाभी से चाबी मांगा। लेकिन, उसने चाबी देने से इंकार कर दिया। भाभी बोली कि अब मैं काम करूंगी।

चाकू सीने में मारा

इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। भाभी ने भाई को बुला लिया। उसने गाली गलौज कर मारपीट की। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू सीने में लग गई। इससे काफी खून निकलने लगा। वह बेहोश हो गई। मोहल्ले के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। महिला ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन सौंपी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.