Breaking News

21 कांडों और 25 हजार का इनामी अंगद राय गिरफ्तार:पौने दो लीटर शराब के साथ कैमूर पुलिस ने दबोचा

कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के इलाके में शार्प शूटर अंगद राय को दुर्गावती पुलिस ने मंगलवार को पौने दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अंगद राय शार्प शूटर है। इस पर गाजीपुर जिले में 21 मुकदमे दर्ज हैं।अंगद राय पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 25 हजार रुपए का इनाम है।

महंत गिरी को गवाही न देने की दी थी धमकी

आपको बता दे कि अंगद राय यूपी के गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली इलाके के निवासी पप्पू उर्फ महंत गिरी को गवाही न देने की धमकी दी थी, जिसकी गवाही 14 मार्च 2023 को होनी थी। मामला गाजीपुर जिले में दर्ज हुआ था और अंगद ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली थी। इस धमकी को लेकर महंत गिरी ने गाजीपुर एसपी के पास गुहार लगाई। गाजीपुर एसपी के आश्वासन पर गाजीपुर पुलिस की दबिश अंगद राय पर बढ़ने लगी तो वह उत्तर प्रदेश छोड़कर फरार हो गया और अंततः दुर्गावती थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस के द्वारा पौने दो लीटर शराब के साथ गिरफ्तार हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.