डेहरी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव गुरुवार सुबह जीटी रोड के किनारे बरामद किया गया। युवक की रॉड से मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जक्की बिगहा मनी नगर निवासी नदीम खान के बेटे सैफ खान 20 साल के रूप में की गई है। हत्या की बात सामने आने पर आक्रोशित परिजनों और मुहल्ले के लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया।n

कल शाम से घर नहीं लौटा था युवक
परिजनों ने बताया कि युवक ऑटो चलाता था। वह कल शाम को पैदल घर से निकला था, लेकिन उसके बाद नहीं लौटा था। सुबह उसकी हत्या की जानकारी मिली। युवक के सिर और पीठ पर गंभीर चोट है। शव से कुछ दूरी पर लोहे का रॉड भी मिला है। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि रॉड से मारने के बाद उसका गला दबाया गया है। इसके बाद शव को जीटी रोड के नीचे फेंक दिया गया।



Leave a Reply