औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दरअसल यह घटना बुधवार की देर शाम ओबरा प्रखण्ड के खुदवा थाना क्षेत्र के मलवा गांव की है। जहां खेत बधार से लौटने के दौरान एक त3ज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल औरंगाबाद में महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान उसी गांव निवासी मोती प्रसाद के 35 वर्षीय रीता देवी के रूप के हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला शाम में अपने गांव के ही बधार तरफ खेत देखने गयी थी। जहां से लौटने के दौरान देर शाम हो गया। घर वापसी के दौरान ही महिला को एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं इस घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। जहां से नागरिकों के द्वारा आनन फानन में महिला को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला में अपना दम तोड़ दिया।
मौत की खबर सुनते ही महिला के परिजन सदर अस्पताल परिसर में चीत्कार मार रोने लगे। इसके बाद इस घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दी गई। जिसके आलोक में पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने सरकार से आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है।



Comment here