Breaking News

पटना में पुलिस का एक्शन:मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, पांच तस्करों को किया गिरफ्तार

पटना के पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम पशु तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल पालीगंज थाना क्षेत्र के धरहारा मोड के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को रोककर पुलिस ने तलाशी ली, जिसके बाद कंटेनर के अंदर भारी संख्या में मवकशियों को देखकर पुलिस दंग रह गई। इस दौरान पुलिस ने पांच पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जहानाबाद जिला निवासी मो. वकील ,मसौढ़ी निवासी सह ट्रक चालक मो.नौसाद आलम, जहानाबाद जिला निवासी मो. खुर्शीद, मो.मुन्ना, मो. यासिब के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक पालीगंज एएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि पालीगंज के रास्ते एक यूपी नंबर ट्रक, जिसमें काफी संख्या में भैंस और भैंस का बच्चों को लोड कर ले इसे बाहर भेजा जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने धरहरा मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें इन तस्करों के साथ कंटेनर भर ट्रक में भैंस और भैंस के बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इसी दौरान मोड़ के पास से यूपी नंबर (UP.21BN.6312) कंटेनर ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया, जिसमें कई जानवर घायल भी थे। इस ट्रक पर क्षमता से ज्यादा जानवर लोड थे, जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने जब दस्तावेज मांगे तो दस्तावेज में भी गड़बड़ी थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में लोगों ने बताया कि मवेशियों को बिहार के किशनगंज ले जाकर मांस कारोबारी को हम लोग बेचते हैं और वहां से विदेश भी भेजा जाता है। पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर करवाई किया गया है। मौके से पांच तस्करों को पकड़ कर आगे की करवाई के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.