Breaking News

मुजफ्फरपुर में प्रदूषण दिल्ली से अधिक, एक्यूआई 230 पर:नाले की गंदगी सूखने के बाद हवा में उड़ रही

तापमान में वृद्धि के बाद भी शहर की हवा प्रदूषित बनी हुई है। रविवार काे भी प्रदूषण लेवल दिल्ली से अधिक रहा। सेंट्रल पाॅल्यूशन कंट्राेल बाेर्ड की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) औसत 215 दर्ज किया गया।

वहीं, शहर का एक्यूआई 230 रहा। यह स्तर खराब श्रेणी में माना जाता है। जबकि, बिहार की राजधानी पटना का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स रविवार को 215 दर्ज किया गया। आमतौर पर ठंड के माैसम में प्रदूषण लेवल काफी बढ़ जाता है। लेकिन, गर्मी के माैसम में इसमें कमी आने लगती है।

प्रदूषण नियंत्रण पर्षद की मानें ताे शहर का पाॅल्यूशन लेवल भी ठंड की तुलना में कम हुआ है। लेकिन, नाले की गंदगी निकाल सड़काें पर छाेड़ देने से यह धूल बनकर न सिर्फ सड़काें पर लाेगाें की आंखों में झाेंक रही है, बल्कि शहर की हवा भी जहरीली कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.