मुजफ्फरपुर में रविवार की रात जुआ के अड्डों पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस शहर के रेड लाइट एरिया स्थित मैना गली में पहुंची। जहां जुए के अड्डे को सजाया गया था। इसी बीच नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वहां जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापेमारी की। मौके से दस जुएरियों को पकड़ा।n
साथ ही पुलिस टीम ने अड्डे से एक लाख से अधिक रुपए कैश और तास के गड्डी सहित दर्जनों मोबाइल फोन बरामद किया है। फिलहाल सभी जुआरियों को थाना पर रखकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। दरअसल नगर पुलिस गुप्त सूचना मिली थी मैना गली में धड़ल्ले से जुआ का अड्डा चल रहा है। इसके आलोक पुलिस टीम छापेमारी कर करवाई की।
थानेदार श्रीराम सिंह ने बताया कि नगर डीएसपी के निर्देश पर छापेमारी की गई है। अभी करवाई जारी है। सोमवार को वरीय अधिकारियों के आदेश पर आगे की कानूनी करवाई की जाएगी। मामले में पुलिस का कहना है की हिरासत में लिए गए लोगो से पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ कर उनके नाम पते का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। बताते चले की अचानक से पुलिस के पहुंचने पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। लोग इधर उधर भागने लगे। हालांकि, इस दौरान 10 लोग पकड़े गए।



Comment here