Breaking News

कल्याणी-जवाहरलाल राेड में सूख रहा सिल्ट:नाला से सिल्ट निकाल सड़क पर छाेड़ा, नहीं उठा रहा निगम

शहर काे साफ-सुथरा रखने का दावा ताे दूर नाला से निकाले गए सिल्ट काे भी समय से नहीं उठाया जा रहा है। कल्याणी चाैक-जवाहर लाल राेड में जगह-जगह राेड किनारे नाला से निकला सिल्ट सूखने के बावजूद नहीं उठाया जा रहा है। आगामी मानसून में शहर में जलजमाव की समस्या नहीं हो, इसको लेकर अभी से तकरीबन सभी वार्ड में नाला की सफाई शुरू कर दी गई है।

छाेटे-बड़े सभी नाला की सफाई दाे माह में पूरी कर लेनी है। इसके तहत कल्याणी-घिरनी पाेखर-जवाहर लाल राेड नाला का सिल्ट निकाल कर राेड पर छाेड़ दिया गया है। सूखने के बावजूद रोड पर से नहीं उठाया जा रहा है। इधर, रोड पर छोड़ा गया सिल्ट सूखने के बाद उसकी धूल हवा को प्रदूषित कर रहा है। दूसरी तरफ, कल्याणी के निकट नाले के सिल्ट के बीच ही रविवार काे फल-सब्जी की बिक्री होती रही।

अब नई तकनीक से लैस ट्रैक्टर से नाले की गंदगी उठेगी, ऐसे 5 ट्रैक्टर का टेंडर

अब नाले का सिल्ट सूखने के लिए सड़क पर नहीं छाेड़ा जाएगा। इसको लेकर नई तकनीक से लैस अलग तरह का 5 ट्रैक्टर तैयार करने के लिए निगम ने टेंडर किया है। ट्रैक्टर के ढाला में दाे फीट खाली जगह हाेगी। जिसमें सिल्ट नहीं रखा जाएगा। इसमें केवल छेद कर बाकी जगह को खाली छाेड़ दिया जाएगा। ढाला में सिल्ट रखने के बाद उसे उठाने पर नाला से निकाले गए सिल्ट का गंदा पानी नीचे गिर जाएगा। हालांकि, यह मिट्टी वाले सिल्ट में कम उपयाेगी साबित हाेगी। इस तरह का एक ट्रैक्टर पहले से निगम तैयार कर चुका है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.